फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education

प्लान बनाकर विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारे

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
बलरामपुर। जिला पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को सभी बीईओ, एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर की बैठक की गई। बीएसए डॉ. रामचंद्र व डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता वर्चस्वनी जौहरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्लान बनाकर विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य का संवारने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन करते हुए डीसी मोहित देव त्रिपाठी ने 16 बिंदुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला फेज-5 के तहत साप्ताहिक ई-कंटेंट को साझा करने व दूरदर्शन पर होने वाले प्रसारण की समीक्षा की गई। स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के शिक्षण कार्य की प्रगति, सहज, आधारशिला, प्रिंच रिट पोस्टर की प्रगति, शिक्षक डायरी व टीचिंग प्लान पर शिक्षकों के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएसए ने दिशा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

शनिवार प्रश्नोत्तरी, आओ अंग्रेजी सीखें के उपयोग, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, आधारशिला, हस्पुस्तिका आधारित प्रथम बैच के वीडियो की प्रगति, दीक्षा एप पर प्रशिक्षण, प्रेरणा साथी, ब्लॉक पर प्रधानाध्यापकों व शिक्षक संकुल की रिपोर्ट सभी बीईओ ने उपलब्ध कराई। स्कूलों में बेहतर ढंग से पुस्तकालय की स्थापना करने का सुझाव दिया गया। शिक्षक महमुदूलहक ने स्काउट गाइड के संबंध में अपनी रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने ब्लॉक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का पुनर्गठन करने और स्कूलों में स्काउट गाइड के शिक्षक का चयन करने का सुझाव दिया गया। बीईओ मनीराम वर्मा, डॉ. समय प्रसाद पाठक, रविशंकर उपाध्याय, राजेश कुमार व अरुण कुमार वर्मा ने अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed