फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   E-rickshaws carry goods instead of passengers, 33 seized

Balrampur News: सवारी के बजाए सामान ढोते हैं ई रिक्शा, 33 जब्त

Wed, 09 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws carry goods instead of passengers, 33 seized
बलरामपुर। सवारी ढोने के बजाय अब ई रिक्शा सामान की ढुलाई करने में इस्तेमाल हो रहे हैं। जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। पहली अप्रैल से शुरू किए गए विशेष जांच अभियान में अब तक 96 ई रिक्शा का चालान किया जा चुका है और 33 ई रिक्शा जब्त भी किए गए हैं। इन जब्त किए गए वाहनों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया है। एआरटीओ बृजेश ने बताया कि ई रिक्शा चालकों को हिदायत दी गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए ही ई रिक्शा का संचालन करें।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। 30 अप्रैल तक इस अभियान को जारी रखा जाएगा। जिसमें लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं, और इसके लिए वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है। अभियान के दौरान, तीन ई-रिक्शा और दो मालवाहन भी सीज कर दिए गए हैं। आरटीओ की इस कार्रवाई के बाद अब बाजार में ई रिक्शा की संख्या में कमी आई है। एक ई रिक्शा चालक ने बताया कि वे 30 अप्रैल तक किसी तरह की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आरटीओ के साथ-साथ यातायात पुलिस भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed