फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Durga idols immersed with pomp

धूमधाम से किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 09 Oct 2019 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Durga idols immersed with pomp
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र पर नौ दिन तक पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का राप्ती नदी व सरोवरों में विसर्जन किया। दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए। तुलसीपुर की विसर्जन शोभायात्रा में 17 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर केंद्रीय दुर्गापूजा समन्वय समिति के कार्यक्रम में नगर की सभी प्रतिमाएं एकत्रित की गईं। वीर विनय चौराहे पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, अजय सिंह पिंकू, प्रवीण सिंह बिल्लू, समिति पदाधिकारी कुसुम चौहान, अजय कृष्ण पांडेय, डीएन सिंह आदि ने दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने विसर्जन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां अंबे के जयकारे लगा रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवकों ने जमकर डांस भी किया।
रास्ते में नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने कई स्थानों पर प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान कराया। अन्य तमाम लोगों ने रास्ते में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा परंपरागत मार्गों से होते हुए राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची।
जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ राप्ती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन देर शाम तक चलता रहा। एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह व नगर कोतवाल रामाश्रय राय दल-बल के साथ शोभायात्रा के साथ मुस्तैद रहे।
उतरौला में प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी के पिपरा घाट पर किया गया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने विसर्जन शोभायात्रा का नेतृत्व किया। पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता, रामदयाल यादव, सुधीर श्रीवास्तव, लालजी तिवारी, एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज यादव व कोतवाल डॉ. यूके राय ने शोभायात्रा की अगुवाई की और लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की।

महराजगंज तराई क्षेत्र में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। गैसड़ी के बरुनी पहाड़ी नाले में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। रास्ते में विष्णु विश्वकर्मा, सुनील, पंकज गुप्ता, गुड्डू सिंह, अमन गुप्ता आदि की तरफ से प्याऊ का स्टाल लगाया गया। रेहरा बाजार क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन कुआनो नदी के सुंदर घाट पर हुआ। मथुरा बाजार व हरैया में प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी व सरोवरों में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed