फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Durga and Vinay won in Farrata

दुर्गा व विनय ने फर्राटा में मारी बाजी

Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Durga and Vinay won in Farrata
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के जूनियर हाईस्कूल लालनगर में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र ने खेलकूद प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर के प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि गांवों से प्रतिभावान खिलाड़ियों के हुनर को निखारने में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व है। युवा कल्याण विभाग की तरफ से खेलों का आयोजन कर गांवों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को हुनर निखारने का सराहनीय मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बालिका वर्ग में दुर्गा देवी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अच्छुरानी ने 200 मीटर और अंशू गुप्ता ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बालक वर्ग में विनय कुमार 100 मीटर, गुलाम रसूल 200 मीटर, कौशल मिश्र 400 मीटर व सलीम खान 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग से लंबी कूद में विरेंद्र यादव व ऊंची कूद में मनोज यादव प्रथम स्थान पर रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ ग्राम प्रधान शमीम अहमद व शिवनरायन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने विजई प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed