फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to mud and waterlogging, the residents of the ward have problems in movement

Balrampur News: कीचड़ व जलभराव से वार्डवासियों को आवागमन में दिक्कत

Fri, 23 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Due to mud and waterlogging, the residents of the ward have problems in movement
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने ईओ नगर पालिका परिषद को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्डवासी डॉक्टर नसीम ने बताया कि हल्की सी बारिश होने पर सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है। सड़क पर कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कल्लू राम, जलाल व रामकरन आदि ने बताया कि बारिश होने से सड़क पर घुटनो तक पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण वार्डवासियों काे आवागमन में असुविधा झेलनी पड़ती है। इन लोगों ने चेयरमैन व ईओ नगर पंचायत को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि सूचना मिली है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed