{"_id":"5f395ada8ebc3e3cf76a429e","slug":"drug-distributor-stabbed-to-death-balrampur-news-lko5353422172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा वितरक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा वितरक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। दवा सप्लाई कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात हत्यारों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक का शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुखरामपुर निवासी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि उनका भाई संजय कुमार गौतम (19) पचपेड़वा नगर स्थित वर्षा मेडिकल एजेंसी पर दवा सप्लाई का काम करता था। शनिवार सुबह वह एजेंसी पर गया था। देर रात तक वापस न आने पर एजेंसी मालिक जितेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संजय दवा सप्लाई करने तुलसीपुर गया था। वहां से वापस आ रहा है।
शनिवार रात 10 बजे संजय के साथ काम करने वाले बैजू ने बताया कि संजय की बाइक तुलसीपुर-पचपेड़वा हाईवे पर सोनपुर मटेहना के पास खड़ी है। संजय यहां नहीं है। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गैसड़ी कोतवाली की पुलिस संजय की तलाश शुरू की तो उसका शव वहीं थोड़ी दूर पानी से भरे गड्ढे में खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
संजय की चाकू मारकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकुओं के चार निशान थे। मृतक की जेब से तीन हजार रुपये बरामद हुए। गैसड़ी कोतवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि हत्या के खुलासे क लिए पुलिस की स्वाट व सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया है। शीघ्र ही हत्या के कारणों का खुलासा कर अभियुक्तों को दबोच लिया जाएगा।