फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dron Camera Flying

ड्रोन की निगरानी में अदा की गई जुमे की नमाज

Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dron Camera Flying
फोटो-3-बलरामपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर भ्रमण करती डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के बयान पर आक्रोश के कारण कई जिलों में हुई पत्थरबाजी को लेकर स्थानीय प्रशासन शुक्रवार को पूरी तरह से सतर्क नजर आया। कई दिनों से लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही लोगों से कानून हाथ में न लेने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में होने वाली जुमे की नमाज को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। इबादतगाहों के आस पास भारी फोर्स तैनात की गई थी। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से अराजकतत्वों पर नजर रखी गई। डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना भारी फोर्स के साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ वरूण मिश्र, सीओ राधारमन, तुलसीपुर तहसील के एसडीएम मंगलेश दूबे व सीओ कुंवर प्रभात सिंह और उतरौला तहसील के एसडीएम संतोष ओझा व सीओ उदयराज सिंह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर नमाज के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रयास करते रहे। जिले में कहीं से भी किसी तरह के प्रदर्शन व नारेबाजी की सूचना नहीं है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहले ही लोगों से कानून हाथ में न लेने, शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed