फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drip irrigation will bring crops to the fields

टपक सिंचाई से खेतों में लहलाएंगी फसलें

Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Drip irrigation will bring crops to the fields
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर के 9 दिवसीय किसान मेले के अंतिम दिन सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किसानों की सेहत सुधारने के मेले में तरकीब बताई गई। टपक सिंचाई से फसलों की लहलाने की की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर मां पाटेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विधायक, जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, बीएसए कृषि सुवास चंद्रा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कन्नौजिया व डॉ. प्रदीप कुमार ने 9 दिवसीय मेले के अंतिम दिन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 दिनों तक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आने वाले सभी किसानों को कृषि से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई है। अंतिम दिन टपक सिंचाई व जल संरक्षण के बारे में किसानों को तरकीब बताई गई। टपक सिंचाई से पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ फसलों की पूरी तरह से फायदा मिलने के तरीके बताए गए। टपक सिंचाई से जल बचाव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed