फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctor absent, treatment with the help of pharmacist

Balrampur News: डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के सहारे इलाज

Sun, 11 Dec 2022 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor absent, treatment with the help of pharmacist
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार मुहैया करने के लिए शुरू किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मनमानी की भेंट चढ़ता दिख रहा है। डॉक्टर मेले में जाते ही नहीं है, उनकी जगह फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ये है कि एक अस्पताल में एलोपैथ की जगह होम्योपैथिक डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। डॉक्टरों की उदासीनता के चलते मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर मेले में आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को जन आरोग्य मेले में दिखा। पेश है रिपोर्ट -
विज्ञापन

पीएचसी इटईरामपुर में दोपहर 12:30 बजे फार्मासिस्ट संतोष सिंह मरीजों को देखते मिले। मरीज शांति देवी, सोमनी देवी व नूरूल हसन ने बताया कि डॉ. मकसूद की ड्यूटी है, लेकिन वह नहीं आए हैं। फार्मासिस्ट इलाज कर रहे हैं। सोमनी देवी को ग्लूकोज चढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी मथुरा बाजार में जन आरोग्य मेले में डॉ. रजत शुक्ल की ड्यूटी थी मगर वह नहीं आए। फार्मासिस्ट सिब्ते हसन जैदी मरीजों को दवा दे रहे थे। बताया कि डॉक्टर अभी आ रहे हैं। अब तक 33 मरीजों का इलाज किया गया है।
पीएचसी गुगौली में अपराह्न 01.25 बजे स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ थी। फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त मरीजों को दवा दे रहे थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। अब तक राजन मिश्र, मिथिलेश कुमारी, रामसुंदर समेत 15 मरीजों को दवा दी गई है।
पीएचसी कौवापुर में अपराह्न 01.40 बजे होम्योपैथिक डॉक्टर उजास शुक्ल मरीजों को दवा दे रहे थे। वार्ड ब्वाय शीतला प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर व फार्मासिस्ट तैनात नहीं है।

पीएचसी महदेइया में दोपहर डेढ़ बजे तक एक भी मरीज का इलाज नहीं हुआ था। डॉ. मनीष ने बताया कि अब तक कोई नहीं आया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला एक महत्वाकांक्षी योजना है। सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी कर रविवार को अस्पताल में बैठकर ओपीडी करने का निर्देश दिया गया है। रविवार को जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 679 मरीजों का इलाज हुआ। अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed