फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not hesitate in the operation of mobile purchasing centers

मोबाइल क्रय केंद्रों के संचालन में न बरतें कोताही

Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not hesitate in the operation of mobile purchasing centers
बलरामपुर। गेहूं खरीद में मोबाइल क्रय केंद्रों के संचालन में कोई कोताही न बरती जाए। शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए गांवों में तौल कांटा लगाकर गेहूं की खरीद पूरी की जाए। किसानों को उनकी उपज का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। खुले बाजार में गेहूं खरीदने वाले आढ़तियों पर जिला प्रशासन की तरफ से शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडी सचिव को आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ये बातें डीएम श्रुति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट दफ्तर में विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम से बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 55 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन स्तर से जिले में 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है जिसकी तुलना में 1654.20 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर 2199 किसानों ने पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले 262 किसानों को दो करोड़ 56 लाख नौ हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाजार में गेहूं का भाव अधिक होने के कारण सरकारी केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं जिससे रफ्तार धीमी चल रही है। गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से गेेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लक्ष्य पूरा करने के लिए खरीद में तेजी लाने और निर्धारित समय में खरीदे गए गेहूं का किसानों को भुगतान करने का निर्देश दिया। मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद के लिए ब्लॉक क्षेत्रवार टीमें बनाई जाएं और सभी टीमों को रोस्टर के अनुसार गांव आवंटित किए जाएं। गेहूं खरीद की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। डीएम ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि खुले बाजार में गेहूं खरीदने वाले आढ़तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क का भुगतान किए बिना किसानों से गेहूं की खरीद करने वाले आढ़तियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिनके पास मंडी में दुकान नहीं है, उन्हें बाहर खरीद व बिक्री करने की सूचना मंडी में लिखित रूप से देनी होगी। सभी व्यापारी अनाजों के भंडारण की सूचना भी मंडी को देंगे। बैठक में एडीएम राम अभिलाष सहित विपणन विभाग व क्रय एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed