{"_id":"62b89b3cca9739311045e452","slug":"dm-program-balrampur-news-lko636964999","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामित्व योजना के 65 लाभार्थियों को बांटी गई घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामित्व योजना के 65 लाभार्थियों को बांटी गई घरौनी
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी को घरौनी का प्रमाण पत्र देती डीएम श्रुति व अन्य
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्वामित्व योजना के तहत जिले के 65 लाभार्थियों को डीएम ने घरौनी का प्रमाणपत्र बांटा। कलेक्ट्रेट सभागार में सभी लाभार्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद भी सुनाया गया। घरौनी का प्रमाणपत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गये।
कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन डीएम श्रुति की अध्यक्षता में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने स्वामित्व योजना के 65 लाभार्थियों को घरौनी का प्रमाणपत्र बांटा। कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी अति महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को उनका अधिकार पत्र मिल रहा है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को लखनऊ से सीएम का वर्चुअल संबोधन सुनाया गया, उन्होंने कहा कि प्रदेेश के 11 लाख लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी का वितरण किया गया है।
प्रमाणपत्र मिलने से उन्हें अधिकार मिल गया है। इसे लेकर लाभार्थियों ने खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान एडीएम राम अभिलाष ने सभी लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी के बारे में बताया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एसडीएम शिवम कुमार सिंह, सहायक भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार कानूनगो अमरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद