फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Distributed one thousand plants of sahjhan to farmers

किसानों को बांटे सहजन के एक हजार पौधे

Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Distributed one thousand plants of sahjhan to farmers
बलरामपुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों सहजन के एक हजार पौधे का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किसान मेले व संगोष्ठी का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का केंद्र व प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। सहजन का पौधा 300 बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। सदर विधायक ने सभी किसानों से बहुपयोगी सहजन का पौधा घर में लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सरकार की तरफ से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। शंकर टमाटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, आम, अमरुद व लीची आदि की बागवानी अथवा सब्जी के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ किसानों से उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. एकेएम त्रिपाठी, डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉ. प्रमोद कुमार आदि ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यक्रम के अंत में किसानों को सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सदर व तुलसीपुर विधायक को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर जिला उद्यान अधिकारी की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed