{"_id":"679bb8509a9700b09104e641","slug":"discussion-on-prevention-and-treatment-of-infectious-diseases-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120281-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संक्रामक रोगों से बचाव व इलाज पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संक्रामक रोगों से बचाव व इलाज पर हुई चर्चा
Thu, 30 Jan 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व उपेक्षित उष्ण कटिबंधीय रोग दिवस) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संचारी व संक्रामक रोगों से बचाव व इलाज पर चर्चा की गई।
गोष्ठी का शुभारंभ सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। सीएमओ ने बताया कि उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग संक्रामक बीमारियों का एक समूह है। यह उन स्थानों पर व्यापक रूप से फैलता है जहां पर लोग असुरक्षित स्थिति में रहते हैं। जिन स्थानों पर शुद्ध पीने का पानी, स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पाती हैं वहां पर संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना अधिक रहती है।
वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी, कवक और विषाक्त पदार्थों के कारण मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, जेई, कालाजार व स्क्रबटाइफस सहित अन्य संक्रामक बीमारियाें के फैलने का खतरा अधिक रहता है। स्वच्छता अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, ऐपिडमोलॉजिस्ट डॉ. श्यामजी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)