{"_id":"6a849bc4e04ff8d93c0700f9","slug":"disaster-information-boards-will-be-installed-at-all-identified-locations-including-165-villages-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153409-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 165 गांवों समेत सभी चिन्हित स्थानों पर लगेंगे आपदा सूचना बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 165 गांवों समेत सभी चिन्हित स्थानों पर लगेंगे आपदा सूचना बोर्ड
Tue, 18 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आपदा के समय लोगों को तत्काल सूचना और सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी चिन्हित स्थानों पर आपदा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर आपदा से बचाव के उपायों के साथ संबंधित अधिकारियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगे।
आपदा प्रबंधन योजना के तहत जिले के 165 बाढ़ प्रभावित गांवों के पंचायत भवनों और 165 बाढ़ प्रभावित स्कूलों में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 बाढ़ शरणालय, तीन तहसील मुख्यालय और विकास भवन में भी बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।
बोर्ड के माध्यम से लोगों को बाढ़, भारी बारिश और अन्य आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों और सहायता के लिए संपर्क नंबर की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि आपदा के समय सही सूचना और त्वरित संपर्क व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। इसी उद्देश्य से सभी चिन्हित स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बोर्ड लगाने की प्रक्रिया समय से पूरी कराई जाए।