फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Digital system will be fully implemented in health department

स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल व्यवस्था पूरी तरह होगी लागू

Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Digital system will be fully implemented in health department
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल लेन-देन की व्यवस्था का पूरी तरह से पालन होगा। सीएमओ कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण में सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को जानकारी दी गई और अनुपालन करने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पटेल व मंडलीय लेखा प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि फाइनेंस एंड अकाउंट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नई वित्तीय प्रबंधन प्रणाली लेन-देन के लिए लागू कर दी गई है। यह प्रणाली बहुत ही सरल है और पारदर्शी भी है। अब बिना प्रस्ताव के किसी भी कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग में कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया को प्रत्येक व्यक्ति अपनी आईडी से जांच सकता है। समय की बचत के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन होने से कोई नुकसान भी नहीं होगा। अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यशाला कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्य ने डिजिटल लेन-देन के बारे में बताया। सीएमएस संयुक्त जिला चिकित्सालय डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. विनीता राय व जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed