{"_id":"65258f8389cefcc2290ffc56","slug":"dg-angry-at-teachers-who-took-leave-and-came-to-protest-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3565-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छुट्टी लेकर धरना देने पहुंचे शिक्षकों पर डीजी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छुट्टी लेकर धरना देने पहुंचे शिक्षकों पर डीजी खफा
Tue, 10 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राजधानी लखनऊ आयोजित धरना प्रदर्शन में आकस्मिक अवकाश लेकर शामिल होने वाले शिक्षकों के मामले में महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस प्रदर्शन में जिले से तीन सौ से अधिक शिक्षकों ने हिस्सेदारी की थी। महानिदेशक के निर्देश पर मंगलवार को 103 स्कूलाें में शिक्षिकों की उपस्थिति की जांच कराई गई। जांच से पहले ही शिक्षक स्कूलों में डटे मिले। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि स्कूलों की जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
बीएसए के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने भी स्कूलों की जांच कर शिक्षकों की उपस्थिति को परखा। बताया जा रहा है कि स्कूलों में पढ़ाई के समय में आकस्मिक अवकाश व्यक्तिगत महत्वपूर्ण समस्या आने पर देनी की व्यवस्था है। इसका प्रयोग बीते कई सालों से शिक्षक नेता धरना, ज्ञापन आदि के लिए भी करते हैं। फिलहाल विभागीय स्तर पर हो रही इस कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश है।