फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan Mela from 22, preparations started

Balrampur News: देवीपाटन मेला 22 से, तैयारियां शुरू

Sat, 25 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Mela from 22, preparations started
बलरामपुर। जिला प्रशासन ने चैत्र नवरात्र पर 22 मार्च से शुरू हो रहे देवीपाटन मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीएम व एसपी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें मेला परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से सात सेक्टर में बांटने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में महंत मिथलेश नाथ योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मंदिर परिसर को सात सेक्टर में बांटा गया है। मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान कुल 800 पुलिसकर्मी व दो कंपनी पीएसी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने मेले के दौरान मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में वाटर टैंक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा सभी हैंडपंपों की मरम्मत आदि का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि मंदिर परिसर में लगे सभी ट्रांसफार्मर का लोड चेक कर लें। 24 घंटे विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। देवीपाटन मंदिर आने वाली सभी सड़कों का सर्वे कराते हुए मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। मेले के दौरान आसपास के पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहेंगे।
डीएम ने कहा कि मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाए। गोंडा से तुलसीपुर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने गोरखपुर से तुलसीपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए डीआरएम लखनऊ को पत्र लिखने का निर्देश स्टेशन मास्टर को दिया।

डीएम ने मंदिर परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं सभी 200 सफाईकर्मियों को ड्रेस व जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार, सीएमओ डॉ सुशील कुमार, ईओ तुलसीपुर संपूर्णानंद तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed