{"_id":"6341b8bfb7de747795198e17","slug":"devi-jagran-balrampur-news-lko6519617108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है...
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीश्री नव दुर्गे शृंगार समिति बड़ा पुल का 47वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार रात धूमधाम से मनाया गया। मां जगदंबा की महाआरती के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद देवी जागरण में कलाकारों ने अपने सुमधुर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विदित हो कि शहर में श्रीश्री नव दुर्गे शृंगार समिति सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समिति है। जिले में सबसे पहले बड़े पुल चौराहे पर ही मातारानी का भव्य पंडाल सजाया गया था। तब से लेकर लगातार 47 वर्ष तक बड़े पुल चौराहे पर मां दुर्गा का आकर्षक व भव्य पंडाल सजाया जाता है। शुक्रवार रात मां जगत जननी का बड़े ही आकर्षक ढंग से शृंगार किया गया।
समिति अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह समेत श्रद्धालुओं ने पूजन व महा आरती कर सभी के लिए सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। इस दौरान देवी जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य कलाकार मधु ने माता के भजनों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्रा मानसी चौहान ने भी भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी भजन गाए। इस मौके पर शिवकुमार चौरसिया, कौशल मोदनवाल, चक्रपाणि तिवारी, संजय गुप्ता, मनोज साहू, डब्लू चौरसिया, संदीप आदि मौजूद रहे।