फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   developed work

भारत सरकार की टीम ने आठ दिन 10 गांवों की छानी खाक

Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
developed work
बलरामपुर। भारत सरकार की दो सदस्यीय नेशनल लेवल मॉनीटर टीम ने आठ दिनों में 10 गांवों की खाक छान कर संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा है। इस दौरान केंद्रीय मदद से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का ब्यौरा जुटाया गया है। इससे तैयार रिपोर्ट जल्दी भारत सरकार को कार्रवाई के लिए सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की नेशनल लेवल मॉनीटर टीम के सदस्य डॉ. प्रदोष शर्मा व डॉ. विमलेश ने 15 से 22 सितंबर तक जिले के तीन ब्लॉकों के 10 गांवों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन को जांच कर परखा।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के तीन, रेहरा बाजार ब्लॉक के चार और श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तीन गांवों का आठ दिनों तक भ्रमण कर लोगों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ब्लॉक गैसड़ी के नचौरा, धंधरा व बिलोहा बनकसिया, श्रीदत्तगंज के किठूरा, अगया बुजुर्ग व गुमड़ी, रेहरा बाजार के सरायखास, घोघरा, सहजौरा व मुबारकपुर में केंद्रीय टीम ने आठ बिदुंओं पर लोगों से जानकारी ली। मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, राज्य वित्त व 15वां वित्त के कार्य व पत्रावलियों, जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित सभी प्रकार के पेंशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में धरातल पर पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लेवल मॉनीटर टीम के दोनों सदस्यों ने विकास भवन में गुरुवार को सीडीओ रिया केजरीवाल, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी मनरेगा महेन्द्र देव पांडेय व डीसी एनआरएलम सूबेदार सिंह यादव के साथ एक बैठक भी की। इसमें जिले में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का संचालन बेहतर ढंग से पाए जाने पर संतुष्टि जतायी गयी। बैठक के बाद टीम जांच के लिए श्रावस्ती रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed