फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Despite gangster action, illegal logging continues in the forest

Balrampur News: गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद भी जंगल में अवैध कटान

Wed, 24 Sep 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Despite gangster action, illegal logging continues in the forest
बलरामपुर के जरवा में काटा गया हरा पेड़ ।-संवाद
जरवा। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद भी जंगल में अवैध कटान का सिलसिला थम नहीं रहा है। वन माफिया अनूप शुक्ल और रेंजर राकेश पाठक समेत 19 के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। गिरोह के नेटवर्क को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है। इस बीच बड़े पैमाने पर पेड़ों की काटन की सूचना से अधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन

जंगल क्षेत्र के राप्ती मुख्य नहर के किनारे ग्राम पिपरी लौकी खुर्द और संग्रामपुर हलौरा में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान हुई है। सोमवार रात लगभग 15 पेड़ काटे गए। इससे करीब 20 दिन पहले भी 40 पेड़ों की कटान हुई थी, जिसकी वन विभाग की राजस्व टीम ने राप्ती नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र प्रसाद को रिपोर्ट कर दी थी। इसके बाद कोतवाली जरवा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्थानीय लोग बताते हैं कि पेड़ों की कटान अधिकतर रात दो बजे शुरू होती है और सुबह छह बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी की ढुलाई की जाती है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि राजस्व टीम और जेई के साथ कटे हुए पेड़ों की स्थिति का निरीक्षण किया। इससे पूर्व कटे 35 पेड़ों की सूचना उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है। अभी और पेड़ों की कटान हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि पेड़ कटान की सूचना दर्ज की गई थी। अभी कोई नई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सरकारी पेड़ों की कटान नहीं हो सकती है। फिलहाल लगातार जंगल क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article