फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak in Balrampur tomorrow

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल बलरामपुर में

Mon, 29 Aug 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak in Balrampur tomorrow
बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का 31 अगस्त को एक दिवसीय जिला भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अभिलाष ने सोमवार को बताया कि 31 अगस्त को उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वह श्रावस्ती से सड़क मार्ग से आएंगे। उप मुख्यमंत्री सबसे पहले अटल भवन तुलसी पार्क में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल स्तरीय अधिकारियों संग बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से सांसद, चारों विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed