{"_id":"61d1e4bf32a7606b794b3fc8","slug":"dense-fog-put-brakes-on-the-speed-of-vehicles-balrampur-news-lko611684078","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाई ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाई ब्रेक
विज्ञापन
बलरामपुर। घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन धीमी रफ्तार में आवागमन करने को मजबूर हो गए। कड़ाके की ठंड से गरीबों व बेसहारों का हाल बेहाल है। मवेशियों व पशु-पक्षियों को ठंड से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर प्रशासन से अलाव का इंतजाम कराने की मांग की है।
रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। सुबह घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहनों की गति मंद पढ़ गई। कोहरे को काटने वाली लाइट जलाकर सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह कोहरे के कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए तो वहीं शाम होते ही कोहरा फिर से घिर गया।
कड़ाके की ठंड के चलते मवेशियों व पशु-पक्षियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम न होने से गरीबों व बेसहारों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम कराने की मांग की है। एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए हैं। गरीबों व बेसहारों को कंबल व गर्म कपड़ों आदि का वितरण निजी संस्थाओं की तरफ से कराया जा रहा है।