{"_id":"61a26c9304ba660ebd41e31b","slug":"democracy-is-strengthened-only-by-following-the-constitution-balrampur-news-lko60638182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान का अक्षरश: पालन करने से ही मजबूत होता है लोकतंत्र: डा. एसपी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान का अक्षरश: पालन करने से ही मजबूत होता है लोकतंत्र: डा. एसपी यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। संविधान का पूरी तरह से पालन करने पर ही लोकतंत्र मजबूत होता है। अपने संविधान के बल पर ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य है। आजादी के बाद संविधान लिखकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया था। सत्ता की लालची कुछ विपक्षी पार्टियां संविधान में छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही हैं।
यह बातें बीते शुक्रवार को महदेइया बाजार अज्ञया बुजुर्ग के जलालीडीह में संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को हस्तलिखित संविधान देकर सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया था।
विज्ञापन
संविधान में समाज के हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। कांग्रेस तथा भाजपा नीति स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी विपक्षी दलों का पूरजोर विरोध करेगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संविधान के पालन की शपथ भी ली। इस अवसर पर नन्हें खां, नौशाद अली, सुजीत पटेल, महेन्द्र विक्रम अकेला, विक्रम पासी, रंगीलाल यादव व तुलाराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।