{"_id":"617ae5f8faa6c5003c7b45c1","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-balrampur-news-lko6021844150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक व संयोजक इं. वीएन उपाध्याय ने सरकार के रवैये पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उनकी मांगों के संबंध में सरकार पूरी तरह उदासीन है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी का गठन किया गया था लेकिन आज तक इसका कोई परिणाम नहीं निकला। सरकार के ढुलमुल रवैये से शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारियों में भारी असंतोष है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
मंच के नेताओं ने आक्रोश जताते हुए यह भी कहा कि बार-बार कमेटी का गठन करके सरकार उनकी मांगों को ठंडे बस्ते में डाल रही है। अब भी समय है, सरकार पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को मान ले अन्यथा 30 नवंबर को अधिकार मंच लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
धरने को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान, धर्मेंद्र शुक्ला, शिव कुमार सोनी, अरुण शुक्ला, राकेश मिश्रा व आलोक मणि पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। धरने के बाद मंच के नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर श्रीराम जायसवाल, नित्यानंद सिंह व मनोज आदि मौजूद रहे।