फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand for remuneration to reserve counting personnel

रिजर्व मतगणना कार्मिकों को पारिश्रमिक दिलाने की मांग

Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for remuneration to reserve counting personnel
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिजर्व मतगणना कर्मियों को अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान न होने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से डीएम को पारिश्रमिक दिलाने के संबंध में ज्ञापन भेजा गया है। मतगणना में रिजर्व के रुप में तैनात किए गए कर्मियों को पारिश्रमिक का भुगतान न होने से आक्रोश है। कर्मियों ने कोरोना महामारी के दौर में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभाई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी आदि ने सोमवार को डीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों व कर्मचारियों की रिजर्व के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

जिसमें 17 पर्यवेक्षक व मतगणना सहायक के रूप में तैनात किए गए थे। रिजर्व के रुप में सदर ब्लॉक में तीन, उतरौला ब्लॉक में 15, पचपेड़वा ब्लॉक में चार, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में दो, हरैया सतघरवा ब्लॉक में दो, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में दो, तुलसीपुर ब्लॉक में 17 पर्यवेक्षक व मतगणना सहायक रिजर्व के रूप में लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को अभी तक पारिश्रमिक नहीं दी गई है जबकि इन सभी को दो दिनों तक रोके रखा गया। गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला व तुलसीपुर ब्लॉकों में आरओ के पद पर तैनात शिक्षकों को भी पारिश्रमिक नहीं दिया गया है।

रेहरा बाजार, पचपेड़वा व तुलसीपुर ब्लॉकों में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को पारिश्रमिक नहीं दी गई है। पारिश्रमिक न मिलने से शिक्षकों व कर्मचारियों में आक्रोश है। संघ की तरफ से मतगणना में रिजर्व के रूप में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को तत्काल पारिश्रमिक दिलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed