फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Defects found in the construction of Tharu Culture Museum

थारु संस्कृति संग्रहालय के निर्माण में मिलीं खामियां

Wed, 22 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Defects found in the construction of Tharu Culture Museum
बलरामपुर के पचपेड़वा में थारू संस्कृति संग्राहलय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करती सीडीओ रिया क - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर में 19.74 करोड़ की लागत वाले थारु संस्कृति संग्रहालय के निर्माण में खामियां पाई गई हैं। सीडीओ के निरीक्षण में संग्रहालय के भवन निर्माण में खामियों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

नए भवन को हैंडओवर कराने के लिए कार्यदाई संस्था को तेजी से निर्माण कार्य कराने का सीडीओ ने सख्त निर्देश दिया है। बाकी बचे भवन निर्माण के काम को समय से पूरा न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएसटीओ को प्रगति रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने डीएसटीओ संजीव कुमार, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार व बीडीओ पचपेड़वा के साथ इमिलिया कोडर गांव के थारु जनजाति संस्कृति संग्रहालय के भवन निर्माण का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस शुक्ल को निर्माण कार्य की प्रगति में लापरवाही पाए जाने पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई। बजट होने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी न आने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। थारु संस्कृति संग्रहालय मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा वाली योजना है।
थारु संस्कृति संग्रहालय के भवन निर्माण पर कार्यदयी संस्था को 19.74 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर को सीडीओ ने निर्देश दिया है कि कुशल व अकुशल श्रमिकों को बढ़ाकर भवन निर्माण का कार्य 15 अक्तूबर तक हरहाल में पूरा कराएं जिससे 31 अक्तूबर तक संस्कृत विभाग को भवन हैंडओवर कराया जा सके।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को साप्ताहिक कार्ययोजना डीएसटीओ व बीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे भवन के निर्माण का कार्य समय से पूरा हो सके। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कमलाकांत को सीडीओ ने निर्देश दिया कि नेशनल हाइवे से चंदनपुर मार्ग पर वीरपुर फारेस्ट गेस्ट हाउस होते हुए इमिलिया कोडर के बदहाल संपर्क मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराकर डीएसटीओ को फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

थारु संग्रहालय भवन के बगल से मिनी स्टेडियम जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने के लिए डीएसटीओ को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय को पत्र भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे जिला पंचायत से सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed