फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   dead body,river,three children

राप्ती में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body,river,three  children
फोटो-14-बलरामपुर के हरबंसपुर कुड़ी गांव में बच्चियों की मौत के बाद शोकाकुल परिजन व ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गौरा चौराहा(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरबंसपुर कुड़ी गांव की तीन बच्चियां राप्ती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इन बच्चियों में दो सगी बहनें शामिल हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बच्चियों का शव बरामद किया है। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हरबंसपुर निवासी बंसीलाल के बेटी की बुधवार की शाम को बरात आने वाली थी। शादी में घर पर मेहमान भी आए हुए हैं। सुबह करीब 11 बजे बंसीलाल की दो बेटियां करिश्मा (8), निशा (7) तथा भांजी काजल (9) गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर खेल रही थी। गर्मी अधिक होने के कारण खेलते-खेलते यह तीनों पास में बह रही राप्ती नदी में नहाने चली गई। नहाते समय तीनों गहरे पानी में डूब गई। इनको डूबते हुए गांव के एक लड़के ने देखा लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दोपहर करीब एक बजे जब परिजन बच्चियों की तलाश करने लगे तो उसने उनके नदी में डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सभी नदी की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे बच्चियों का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बाघाजोत गांव के पास नदी से बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल गीत के बीच शुरू हो गया करुण-क्रंदन
हादसे ने बंसीलाल के घर में कोहराम मचा दिया है। बारातियों के स्वागत के लिए गाया जा रहा मंगलगीत करुण-क्रंदन में बदल गया है। परिवार के सभी लोग बदहवास हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। बंसीलाल के मुंह से बोल ही नहीं फूट रहे हैं। चूल्हों की आग ठंडी पड़ गई है। बारातियों की तैयारी में जुटे लोग निराश और मायूस हो गए हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed