फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body of youth found in pond under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवक का शव

Tue, 17 Mar 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pond under suspicious circumstances
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोदहना में 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में तालबा में मिला है। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोदहना निवासी अरविंद कुमार शुक्ला (26) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर तालाब में संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गया था। नित्यकर्म के पश्चात वह कपड़े उतारकर तालाब में नहाने लगा। गहरे पानी में उतर जाने से मृतक की डूबकर मौत हो गई। तालाब के तरफ गए अन्य ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजनों को दी और शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि मृतक तीन दिन से लापता था। इस बीच वह कहां था इसकी जानकारी न तो परिजनों को है और न ही पुलिस को। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पिता अशोक कुमार शुक्ला ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed