{"_id":"664a3c7185bb670afe0b811c","slug":"dead-body-of-young-man-found-floating-in-pond-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109838-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Sun, 19 May 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बुआ के घर से वापस लौट रहे युवक का शव तालाब में उतराता मिला है। तालाब के गेट के पास युवक की साइकिल खड़ी मिली है। साइकिल पर टंगे झोले में मोबाइल व घड़ी मिली है।
तुलसीपुर नगर के नई बाजार निवासी रामदयाल ने बताया कि उनका बेटा हरिशंकर तीन दिन पूर्व अपने फूफा पवन के घर गौरा थाना क्षेत्र के सिसहना गांव गया था। शनिवार की रात वह अपने घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे छोटे भाई छाेटू से फोन पर बात कर उसने सूरतसिंहडीह गांव पहुंचने की जानकारी दी थी। काफी देर बाद भी जब हरिशंकर घर नहीं लौटा तो उसकी खोज शुरू की गई। रविवार की सुबह उसका शव सूरतसिंहडीह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब गेट के पास उसकी साइकिल भी खड़ी थी। साइकिल पर टंगे झोले में मोबाइल और घड़ी भी रखी थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रामदयाल की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।