{"_id":"5f0744188ebc3e63b13ab960","slug":"dead-body-of-driver-found-military-officer-still-missing-balrampur-news-lko5299732173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का शव मिला, सैन्य अफसर अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक का शव मिला, सैन्य अफसर अभी भी लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई(बलरामपुर)। 18 दिन पूर्व लद्दाख में सड़क हादसे के दौरान लापता स्थानीय थाना क्षेत्र के कौवापुर निवासी सैन्य अफसर सुबहान अली का कोई पता नहीं चल पाया है। चालक का शव तलाश के दौरान पाया गया। सैन्य अफसर अभी भी लापता बताया जा रहा है।
सैन्य अफसर के बड़े भाई शाबान अली ने गुरुवार को बताया कि आईईएस की परीक्षा पास कर उनका छोटा भाई सुबहान अली गत वर्ष रक्षा मंत्रालय में सैन्य अफसर तकनीकी के पद पर तैनात हुआ था। 18 दिन पूर्व सुबहान लद्दाख से सटी चीन सीमा पर बन रही सड़क का निरीक्षण कर वापस आ रहा था। वापस आते समय उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी झील में गिर गई।
विभागीय अफसरों ने सर्च आपरेशन के दौरान पहले गाड़ी तो बरामद की गई और आठ जुलाई को चालक का शव द्रास सेक्टर एरिया में जैजगाउंड नदी में तैरते हुए पाया गया। लोगों ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की। शिनाख्त में लापता चालक परविंदर सिंह के रुप में पहचान हुई। शव को द्रास के एसडीएम, एसएचओ व एसडीआरएफ टीम को सौंपा गया। आईईएस सुबहान की तलाश जारी है।