{"_id":"693316a9ccef40e98705cc88","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-saree-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138345-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मददौघाट में बृहस्पतिवार रात युवक का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मददौ घाट निवासी राम अचल के बेटा सूरज (20) का शव उसके कमरे में लगे पंखे से साड़ी के फंदा के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई शेषराम ने पुलिस को दी। सूरज परिवार में सबसे छोटा है। उसके तीन बड़े भाई शेषराम, केशव राम और केशरी लाल हैं। इसके अलावा उसकी तीन बहनें आरती, माला और चंद्रा भी हैं। सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन