फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters of border villages will become self-reliant by learning computers

Balrampur News: सीमावर्ती गांवों की बेटियां कंप्यूटर सीखकर बनेंगी आत्मनिर्भर

Mon, 08 Sep 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Daughters of border villages will become self-reliant by learning computers
बलरामपुर के मोहकमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग ।-स्रोत: एसएसबी
जरवा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नौवीं वाहिनी ने सीमावर्ती गांव की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। सोमवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव मोहकमपुर में युवतियों के लिए 20 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया।
विज्ञापन

उपकमांडेंट नैंसी सिंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण में ग्राम जरवा की 30 युवतियों को कंप्यूटर की मूलभूत शिक्षा दी जाएगी। उद्देश्य है कि सीमावर्ती इलाकों की बेटियां डिजिटल साक्षर बनकर रोजगार के नए अवसर तलाश सकें और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ें। एसएसबी की यह पहल नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहकमपुर मो. शकील खान, मुख्य आरक्षी कस्टम जरवा शशांक सिंह, एएसपी तुलसीपुर बृजनंदन राय, जरवा के निरीक्षक राकेश पाल, एटीएस के विमल कुमार राणा, निरीक्षक राहुल रंजन, अनंता मेक, उप निरीक्षक रक्षा सोनी सहित बड़ी संख्या में जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया गया। विधायक पल्टूराम ने कहा कि एसएसबी का यह कदम सराहनीय है। डिजिटल शिक्षा आज की जरूरत है और इस तरह के प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण समाज के विकास में भी सहायक होंगे। कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देशन में एसएसबी समय-समय पर सीमावर्ती गांवों में जन कल्याणकारी योजनाएं, मानव व पशु चिकित्सा शिविर, जागरूकता अभियान और आर्थिक सहयोग के जरिए लोगों को लाभान्वित करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed