{"_id":"61a50cb79a13da1989781448","slug":"crushing-season-of-bajaj-sugar-mills-begins-balrampur-news-lko606664670","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोंगा पूजन के साथ हुआ बजाज चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोंगा पूजन के साथ हुआ बजाज चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा में सोमवार को डोंगा पूजन के साथ नये पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस चीनी मिल में तीन दिसंबर से चीनी उत्पादन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। चीनी मिल प्रशासन ने किसानों से पर्ची का एसएमएस देखकर स्वच्छ ताजा व जड़ पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति किए जाने की अपील की है।
बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला के इकाई प्रमुख हिमांशु कुमार मंगलम, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी एवं महाप्रबंधक तकनीकि रोहित गुप्ता आदि ने डोंगे की पूजा अर्चना कर पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ किया। इकाई प्रमुख ने सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चीनी मिल के संचालन में आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
चीनी मिल के संचालन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसानों की होती है। इस महत्व को देखते हुए चीनी मिल प्रशासन किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि तौल में किसी भी प्रकार की समस्या न आए इसके लिए पर्ची का एसएमएस देखकर ही गन्ना कटवाएं।
विज्ञापन
चीनी मिल में स्वच्छ-ताजा एवं जड़ पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति की जाए। इस अवसर पर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कु्शवाहा, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति रनवीर सिंह उर्फ रंनू व महेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।