{"_id":"68b5c3e28412b0e32a0fa7bb","slug":"crowd-increased-in-opd-long-queue-for-checkup-and-medicine-balrampur-news-c-99-1-brp1003-132502-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ओपीडी में बढ़ी भीड़, जांच-दवा के लिए लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ओपीडी में बढ़ी भीड़, जांच-दवा के लिए लंबी कतार
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में दवा काउंटर पर जुटी मरीजों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। छुट्टी के बाद सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष, दवा काउंटर व पैथालॉजी में लंबी कतार में मरीज जूझते नजर आए। अस्पताल में 405 मरीजों की ओपीडी हुई।
सुबह 11:20 बजे पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन व हड्डी रोग चिकित्सक के कक्ष के बाहर मरीज कतार में बेहाल दिखे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। इलाज कराने पहुंचे फिरोज ने बताया कि बेटी के पैर में समस्या है, चिकित्सक को दिखाना है। भीड़ बहुत है, एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। सकीना ने बताया कि उनकी बहन के पेट में दर्द है, फिजिशियन को दिखाया है। अब दवा लेने काउंटर पर जा रही हूं।
एक काउंटर होने से बढ़ी परेशानी
जिला मेमोरियल अस्पताल में दवा वितरण के लिए सिर्फ एक ही खिड़की है। इसी से महिला व पुरुष दोनों मरीजों को दवा दी जाती है। भीड़ अधिक होने से लंबी लाइन लग जाती है। लाइन में खड़े राजू, श्याम व मनोहर ने कहा कि दवा वितरण के लिए दो काउंटर बन जाएं तो कुछ सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
जगह की है कमी
अस्पताल में दवा वितरण के लिए एक काउंटर ही है। जगह कम होने से दो काउंटर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मरीजों को दवा देने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
- डॉ. शारदा रंजन, सीएमएस बलरामपुर