फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crismas celebration

हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crismas celebration
फोटो-9-बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में केक काटकर क्रिसमस त्योहार मनाते बच्चे।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। क्रिसमस का त्योहार शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में प्रभु यीशु की झांकी सजाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हुए मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में भारी उत्साह दिखा। चर्च के साथ घरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। नगर के मोहल्ला पहलवारा सहित गिरजाघर, धुसाह स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल, कुवांनो स्थित फातिमा स्कूल तथा उतरौला स्थित चर्च में प्रभु यीशु की आकर्षक झांकी सजाई गई। पायनियर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी के साथ केक काटकर क्रिसमस त्योहार मनाया। राज्यमंत्री पल्टूराम, डीआईओएस गोविंद राम, विनय मोहन तिवारी, नगर कोतवाल संजय दूबे, सह निर्देशक आकाश तिवारी, मीता तिवारी व डॉ. पीएन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीसस एंड मैरी स्कूल के संचालक क्लाइव बटरफील्ड, कैथलीन बटरफील्ड, नताशा बटरफील्ड, जोजो फर्नांडीज एवं जॉन फर्नांडीज आदि ने प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हुए उनकी प्रार्थना की। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए बच्चों को उपहार तथा गरीब व असहाय लोगों को मिठाई व वस्त्र आदि का वितरण किया। चर्च के पादरी बीजू पत्रोष के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई। सभी लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हुए मानव कल्याण की कामना की। ऐंजल फातिमा एकेडमी में क्रिसमस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक नदीम अंसारी, प्रधानाचार्या आयशा खातून, श्रेया सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, चांदनी, शहजादी व मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed