{"_id":"5c84075ebdec22143f756d6a","slug":"five-caulprit-cappctured-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अपहरण का प्रयास करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में अपहरण का प्रयास करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2019 12:05 AM IST
Navneet Tiwari
News Desk/Balrampur
News Desk/Balrampur
Published by: Navneet Tiwari
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गुरुवार रात नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी के अपहरण का प्रयास कर 25 लाख रुपये की फिरौती के लिए किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 25 लाख की फिरौती के लिए यह प्रयास किया था। सभी को जेल भेज दिया है।
शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार रात तुलसी पार्क निवासी दवा व्यवसायी सुशील अग्रवाल का कार सवार बदमाशों ने अपहरण का असफल प्रयास किया था। केस के बाद विवेचना शुरू हुई तो मुखबिर ने बताया कि घटना में शामिल बदमाश तुलसीपुर की तरफ जा रहे हैं। शनिवार भोर में एमएलके डिग्री कॉलेज तिराहे पर पुलिस ने रोका तो एक बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकला। कार सवार चार बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की।
पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार चार बदमाशों को दबोचा। बाइक छोड़कर भाग रहे बदमाश को देहात थाने की पुलिस ने अड़ारपाकड़ गांव के पास चेकिंग के दौरान दबोच लिया। बदमाशों की पहचान टीटू पांडेय निवासी कटरा जनपद श्रावस्ती, शुभम तिवारी, उमेश कश्यप व संतोष कश्यप निवासी नई बस्ती बलरामपुर नगर तथा रिजवान निवासी मोहल्ला घोसियाना बलरामपुर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
अभियुक्त संतोष कश्यप सुशील अग्रवाल के यहां काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह निकाल दिया गया था। टीटू पांडेय सिविल लाइंस मोहल्ले में मिनिरल वाटर प्लांट चलाता है। अन्य लोग उसके साथी है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि 25 लाख की फिरौती के लिए वह लोग सुशील का अपहरण करना चाहते थे।
इनके पास से तीन तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मारुति वैन तथा एक बाइक बरामद हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे में नगर कोतवाल रामाश्रय राय, सर्विलांस प्रभारी अली हमजा सिद्दीकी तथा स्वॉट टीम के दुर्गेश सिंह आदि को एसपी ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषण की है।