फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैनामे की जमीन पाने के लिए महिला ने खर्च किए एक लाख

बैनामे की जमीन पाने के लिए महिला ने खर्च किए एक लाख

Mon, 11 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बैनामे की जमीन पाने के लिए महिला ने खर्च किए एक लाख
जमीन के नाम पर महिला से एक लाख हड़पे
विज्ञापन


बलरामपुर। बैनामे की जमीन खरीद कर मकान बनवा रही महिला को पड़ोसियों ने मामूली गलती में उलझा दिया। पुलिस तथा राजस्व विभाग के अफसर मामला निपटाने के बजाए महिला का शोषण करते रहे।

एक लाख रुपये से अधिक देने के बाद भी महिला अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए दर-दर भटक रही है। महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

डीएम ने एसडीएम उतरौला को महिला द्वारा वसूली गई धनराशि वापस दिलाने तथा जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है।

डीएम कृष्णा करुणेश को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम घोघरा थाना रेहरा बाजार निवासी मझिला पत्नी विश्राम ने कहा है कि उसने आवासीय निर्माण के लिए सात कड़ी जमीन बैनामा कराया था।
विज्ञापन


बैनामे में गाटा संख्या की गलती के चलते दिक्कत हो गई। प्रार्थिनी जब अपनी जमीन में मकान का निर्माण कराना शुरु किया तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध के चलते निर्माण कार्य रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थिनी न्याय पाने के लिए दो साल से शोषण का शिकार हो रही है। जमीन पाने के लिए उसने अब तक एक लाख दो हजार रुपये का सुविधा शुल्क दे दिया है। उसके बाद भी जमीन उसे नहीं मिल पाई है।


विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म जैसी घटना को भी अंजाम देने का प्रयास किया है। न्याय के लिए पीड़िता दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने डीएम से मामले की जांच कराकर वसूली गई रकम वापस दिलाने तथा जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम उतरौला जेपी सिंह को मामले की जांच कर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed