फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ग्राम प्रधान ने लगाया जहर देकर मार डालने के प्रयास का आरोप

ग्राम प्रधान ने लगाया जहर देकर मार डालने के प्रयास का आरोप

Sun, 18 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने लगाया जहर देकर मार डालने के प्रयास का आरोप
प्रधान ने लगाया जहर देकर मार डालने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन


उतरौला-बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रैगांवा के ग्राम प्रधान जफर मेहदी ने विपक्षियों पर खाने में जहर डलवाकर मार डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में जफर मेंहदी ने कहा है कि शुक्रवार को उनके घर जान पहचान के एक पुरुष व एक महिला आई। यह लोग घर में पहले से आते-जाते थे। दोनों लोग किचन में चले गए और दाल के कुकर में कोई जहरीला पदार्थ चुपके से डाल दिया और चले गए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जब परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे और दाल का कुकर खोला तो उसमें से जहरीली गैस निकलने लगी। शक होने पर ग्राम प्रधान ने जब पुरुष आरोपी को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आपके दुश्वमनों ने मुझे 1500 रुपए देकर जहर की पुड़िया खाने में डालने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षियों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता भी की है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed