{"_id":"596b91774f1c1bdc368b48df","slug":"71500221815-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार डाला
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला
जिगनाघाट गांव का मामला, चौकीदार की तहरीर पर पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने चारपाई की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगनाघाट निवासी बहरैची अपनी पत्नी दुुखीवती (35) के साथ घर पर रहता था। बताया जाता है कि कुछ साल पहले बहरैची पत्नी दुखवती को झारखंड से लाया था। शनिवार शाम वह घर लौटा तो दुखीवती ने खाना नहीं बनाया था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बहरैची ने आपा खो दिया और पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा और बाद में चारपाई की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। रविवार को गांव के चौकीदार ज्ञान बहादुर ने मामले की सूचना उतरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकीदार की ही तहरीर पर आरोपी पति बहरैची के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।