फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अज्ञात कारणों से लगी आग में 54 परिवार तबाह

अज्ञात कारणों से लगी आग में 54 परिवार तबाह

Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी आग में 54 परिवार तबाह
आग से 54 परिवारों की खुशियां राख
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के चार थाना क्षेत्रों के पांच गांवों में रविवार को आग ने भीषण तबाही मचाई। आग की अलग-अलग घटनाओं में 54 परिवारों की खुशियां जलकर राख हो गईं।

आग लगने से 87 हजार नकदी व जेवर सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट होने से एक दुकान भी जलकर राख हो गई है। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने गांवों में पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लालबोझी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जमाल के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से शफी, सलीम, शमीन, रशीद, नसीन, शकील, श्याम नरायन, रामदवन, कलीम, वकील, जमाल, सगीर, राजेद्र, अर्जुन, गोविंद, आंधी, बूढ़े, श्याम नरायन, स्वामी, ललित, सुहेल, सीताराम, गरीबदास, फकीरे, निश्चित व शंकर दयाल सहित 28 घरों को जलाकर खाक कर दिया।

घटना में शफी के घर आठ हजार, सलीम के घर 45 हजार, शमीम के घर तीन हजार, रशीद के घर चार हजार, नसीम के घर एक हजार, शकील के घर दो हजार, श्याम नरायन के घर चार हजार व रामदवन के घर रखा 20 हजार रुपये नकदी भी आग की भेंट चढ़ गया।

ग्राम प्रधान मंगल प्रसाद ने बताया कि सूचना के लगभग दो घंटे के बाद फायर की गाड़ी पहुंची। राजस्व निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर में दोपहर लगभग एक बजे ग्रामवासी हरी के घर अज्ञात कारणों से लग गई। आग ने शुबराती, अली हुसैन, करीमा, जुबेर, सलमान, तीरथ, द्वारिका मौर्या, चेतराम, सुखराम, मालिकराम, ननकुने मौर्य, पुजारी, मुल्ला, बकाई, दुलारे, हरिद्वार, छेदी व हरिसाने के घरों को भी जलाकर तबाह कर दिया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी गांव में पहुंची तो लेकिन पानी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को क्षति का आंकलन करने के लिए गांव में भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर पीड़ितों को सहायता दी जाएगी।

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर में अज्ञात कारणों से लगी से आस मोहम्मद, पीर मोहम्मद, जाबिद खां, नन्हे खां, मेहरुन्निशा व मेंहदी के घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आस मोहम्मद ने बताया कि आग में 20 हजार का जेवर, कपड़ा, बर्तन व अनाज सहित सारा सामान जल गया है। राजस्व निरीक्षक शाबूलाल ने बताया कि क्षति का आंकलन करने के लिए हल्का लेखपाल हरिश्याम चौबे को गांव में भेजा गया है। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर रूप के मजरे बढ़ईपुरवा में उपेंद्र विश्वकर्मा के फर्नीचर की दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई।

दुकान में आग लगने से दो सोफासेट व दो बेड सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। हल्का लेखपाल मदनमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।


इसी तरह बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में दोपहर 2.30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में जलील की घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हल्का लेखपाल दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed