फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अज्ञात लोगों ने किशोरी को जलाया, हालत गंभीर

अज्ञात लोगों ने किशोरी को जलाया, हालत गंभीर

Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने किशोरी को जलाया, हालत गंभीर
मां की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बलरामपुर। नगर के पाश मोहल्ला तुलसी पार्क में बीते दिन 15 वर्षीय किशोरी को अज्ञात लोगों ने जला दिया। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

गत बुधवार को नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में सुनीता श्रीवास्तव ने कहा है कि वह तथा उनकी 15 वर्षीय बेटी निकिता मोहल्ला तुलसी पार्क स्थित एक घर में रहते हैं। बीते दो अक्तूबर की रात करीब 10 बजे हम लोग रंजन बोस के घर खाना खा रहे थे। इसी बीच निकिता खाना-खाकर बाथरूम चली गई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद मैंने देखा तो निकिता बाथरूम के पास ही आग की लपटों से घिरी चीख रही थी। मैं तथा वहां मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाई और निकिता को अस्पताल ले गए जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। निकिता का कहना है कि जब बाथरूम से निकली तो पास में रखे जनरेटर के पास दो लोग खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने मुंह दबोच लिया तथा दूसरे ने पास में रखा डीजल मेरे ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। नगर कोतवल गंगेश शुक्ला ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed