फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौत

अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौत

Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौत
बलरामपुर। नगर के वार्ड सिविल लाइन में गुरुवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश के तहत युवक के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक के पेट में चार गोली लगी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि हमलावरों ने पांच फायर किया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर के पुरवा पूरे मदारा निवासी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ सुड्डू सिंह (32) पुत्र कृष्णपाल सिंह को गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे नगर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइंस वार्ड में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने पीड़ित के ऊपर पांच फायर किया। बताया जा रहा है कि चार गोली पीड़ित के पेट में लगी थी। मौके पर मौजूद सीओ सिटी नीतेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह एसपी प्रमोद कुमार से मामले में शामिल दोषियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की। समर्थकों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। एसपी ने प्रदर्शनकारियों से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed