{"_id":"5bedbc7bbdec2269b262f5fa","slug":"51542306939-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी बंदूक से फायर, पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंसी बंदूक से फायर, पैर में लगी गोली
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के निबोरिया गांव के मुर्गी फार्म पर अपना कार्य देख रहे युवक पर बदमाशों ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया।
परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना महराजगंज तराई के ग्राम निबोरिया निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि उनका बेटा सुजीत सिंह उर्फ रिंकू (32) गुरुवार को अपने मुर्गी फार्म पर गया था। जहां पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से सुजीत पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली सुजीत के दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए। सुजीत को पड़ोसियों की मदद से सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महराजगंज तराई थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र की तहरीर पर फूलन, आशु, वासु, पिंटू सिंह तथा बनिया निवासी चोरघटा थाना तुलसीपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।