{"_id":"5a2d61934f1c1bce408bc2a3","slug":"41512923539-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला घर से लापता किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में मिला घर से लापता किशोर का शव
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में मिला घर से लापता किशोर का शव
महराजगंज तराई-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोखवा गांव से गत शनिवार दोपहर घर से साइकिल लेकर निकले किशोर का शव गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में मिला है। किशोर के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जोखवा निवासी रफातुल्ला ने महराजगंज तराई थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा कासिम (15) शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे घर से कहीं जाने के लिए बताकर निकला था। शाम तक कासिम घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। ग्रामीणों की मदद से कासिम की तलाश की जाने लगी।
रविवार सुबह कासिम का शव गांव के पश्चिम तरफ गन्ने के खेत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंऐ एएसपी एसके सिंह ने घटना की छानबीन की। मृतक के पिता ने अपनी तहरीर में कुछ लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है हालांकि तहरीर में हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामशंकर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
सादुल्लाहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में फतुलहापुर गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार 20 वर्षीय विशुनपुर खरहना बरईडीह निवासी संतोष कुमार को टक्कर मार दी। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन सवार लोगों ने संतोष को गाड़ी में लादकर भागने की कोशिश की।
लोगों की सूचना पर डायल 100 की पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। वाहन पर एडीएम तथा यूपी सरकार लिखा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह गाड़ी पहले सरकारी अधिकारी की थी। कुछ लोगों ने यह गाड़ी खरीदी है। मामले की छानबीन की जा रही है।