फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   संशोधित खबर फाइल नंबर 27

संशोधित खबर फाइल नंबर 27

Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर फाइल नंबर 27

विज्ञापन
सोहेलवा में भीषण आग से सात एकड़ जंगल राख

बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग की लपटों में रामपुर रेंज के पेड़-पौधे जलकर खाक हो रहे हैं। अब तक करीब सात एकड़ जंगल जल चुका है। जिसमें काला शीशम, सगौन, खैर और शाखू जैसे महंगे पेड़ राखहो रहे।

रेंज के थरौली ठकुरापुर गांव के निकट जंगल में बीते दिन अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग के फैलने के कारण जीव जंतुओं पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी अकबर, शफात व कल्लू आदि ने रेंजर को सूचना दी कि रामपुर रेंज के थरौली ठकुरापुर गांव के निकट जंगल में आग लगी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर आरएन मौर्या ने वन विभाग की टीम गठित कर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सदस्यीय वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। टीम का कहना है कि जंगल में जिस स्थान पर आग लगी है वहां तक रास्ता न होने के कारण फायर की टीम भी नहीं पहुंच सकती है जिसके चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आग में पेड़-पौधों के साथ-साथ जीव-जंतु भी झुलस रहे है।

-रामपुर रेंज के थरौली ठकुरापुर गांव के निकट आग की लपटों में करीब सात एकड़ जंगल सुलग रहा है। वन विभाग की टीम आग बुझाने के जद्दोजहद में जुटी हुई है।

टीम में सदस्यों की संख्या कम होने, घटना स्थल तक रास्ता न होने से मौके पर फायरब्रिगेड की टीम के न पहुंच पाने से आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी भी आग को बढ़ने में मदद कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की घटना में जंगल में लगे काला शीशम, सगौन, खैर, रोहिनी, जिगना, असना, शाखू, जामुन व बुटेल जैसे बेशकीमती पेड़ जलकर राख हो रहे हैं। आग में जंगल की जड़ी-बूटियां भी जल कर स्वाहा हो रही है।

पेड़-पौधों के साथ-साथ जंगल में रह रहे तेंदुआ, हिरन, खरगोश, नेवला, लोमड़ी, चीतल, जंगली सूकर, जंगली मुर्गा, विभिन्न प्रकार की पाई जाने वाली तितलियां, कोबरा व सांप अन्य प्रजाति भी आग की चपेट में आ रहे है। यदि शीघ्र ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


-रामपुर रेंज के थरौली ठकुरापुर गांव के निकट बीते रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग के बारे में रेंजर ने सूचना दी है। आग बुझाने के लिए मौके पर रेंजर की गठित टीम ग्रामीणों की मदद से प्रयास में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए वन विभाग की और टीमें मौके पर भेजी जा रही है। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
रुस्तम परवेज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed