{"_id":"5cb4c700bdec2207143ea8ea","slug":"201555351296-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से समिति कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से समिति कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से समिति कर्मी की मौत
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम बाइक से जा रहे गन्ना सहकारी समिति के कर्मी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम को नेशनल हाईवे पर चैपुरवा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार टकरा गए। घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक पलकधारी यादव (55) गन्ना समिति बलरामपुर में कर्मचारी है। ड्यूटी करके शाम को वह तुलसीपुर गन्ना समिति के आवास पर बाइक से जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों व परिजनों को दी गई है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। शव को थाने में लाकर रखा गया है। परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।