फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नशे का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

नशे का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

Fri, 12 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नशे का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या
नशे का विरोध करने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन



बलरामपुर। नशा करने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर के ग्राम बुढ़ईखास निवासी मोहनलाल ने उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि, उसने अपनी बेटी सरोज (32) की शादी करीब एक दशक पूर्व उतरौला के ग्राम बायभीट निवासी जालिम उर्फ अयोध्या प्रसाद से की थी।
विज्ञापन



अयोध्या प्रसाद नशे का आदी था। सरोज नशा करने का विरोध करती थी। इस पर जालिम अक्सर सरोज को पीटता था। ये बात सरोज ने कई बार मायके वालों को भी बताई थी। मोहनलाल का आरोप है कि, गुरुवार रात नशे में धुत जालिम ने विरोध करने पर पत्नी सरोज को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि, मोहनलाल की तहरीर पर आरोपी जालिम उर्फ अयोध्या प्रसाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का भी खुलासा हो जाएगा। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed