फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   लड़की भगाने की रंजिश में हुआ था ट्रिपल मर्डर

लड़की भगाने की रंजिश में हुआ था ट्रिपल मर्डर

Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
लड़की भगाने की रंजिश में हुआ था ट्रिपल मर्डर
प्रेम विवाह की रंजिश में हुआ था ट्रिपल मर्डर
विज्ञापन


बलरामपुर। 24 फरवरी की रात रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के जोगियावीर रजकपुरवा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। यह घटना लड़की भगाने तथा पूर्व व वर्तमान प्रधान के बीच चल रही रंजिश में अंजाम दी गई थी।

घटना में शामिल पूर्व प्रधान समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से आला कत्ल, महिला की फोटो तथा नकदी बरामद हुई है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 24 फरवरी की रात जोगियावीर निवासी जगराम उसके बेटे राजू तथा बेटी लाली की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

आरोपियों ने घर की बहू निर्मला को हमला कर घायल कर दिया था। मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राजेश कुमार कर रहे थे।

पता चला है कि जगराम का बेटे मोनू ने गांव की ही दूसरे समुदाय की एक लड़की भगाकर शादी कर ली थी। मामला दो संप्रदायों का होने के कारण दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में प्रधानी को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान में गुटबंदी चल रही थी। पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान को फंसाने के लिए भगाई गई लड़की के भाई को मोहरा बनाया।

मृतक के नाम से वर्तमान प्रधान के खिलाफ एक शिकायती पत्र भी पूर्व प्रधान ने भिजवाया। पुलिस जब इस पत्र के तह में पहुंची तो सारे मामले की कलाई खुल गई। घटना की साजिश पिछले चार महीने से रची जा रही थी।

इसी साजिश के चलते पूर्व प्रधान ने लड़की के भाई व अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में पूर्व प्रधान शमशुद्दीन निवासी महुआढार, सद्दाम निवासी रजकपुरवा तथा मो. कलाम निवासी ग्राम कालू बनकट को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ के दौरान इन लोगों ने हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया है। इन लोगों की निशानदेही पर आलाकत्ल, महिला की फोटो तथा पांच हजार नकदी बरामद की गई है। घटना में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed