फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम की मुख्य खबर

सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम की मुख्य खबर

Sat, 03 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम की मुख्य खबर
सफलता के आसमां पर मेधावियों की दस्तक
विज्ञापन

-10 सीजेपीए अंक अर्जित कर मेधावियों ने लिखी इबारत
-कड़ी मेहनत व टारगेट पर निरंतर फोकस करने पर दिया बल
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। सीबीएसई 10वीं के मेधावियों ने सफलता के आसमां पर दस्तक दी है। परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक अर्जित कर मेधावियों ने नई इबारत लिखी है। परीक्षा परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे खुशी से झूम उठे। मेधावियों ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व टारगेट पर निरंतर फोकस करने को बताया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम शनिवार को बोर्ड ने घोषित कर दिया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड के आठ स्कूलों के परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। केंद्रीय विद्यालय में 72 के सापेक्ष 70, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, एमजे एक्टिविटी इंटर कॉलेज उतरौला, टीटी कॉलेज उतरौला व ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में शत-प्रतिशत बच्चों ने सफलता में बाजी मारी है। जवाहर नवोदय में तीन, सेंट जेवियर में सात, एमजे एक्टिविटी में 13, पायनियर पब्लिक स्कूल में 33, शारदा पब्लिक स्कूल में 16 व ब्लूमिंग बड्स स्कूल में आठ परीक्षार्थियों ने 10 सीजीपीए अंक अर्जित किया है।

परीक्षार्थियों की सफलता पर इन स्कूलों के निदेशक व प्रधानाचार्य आरजी राव, डॉ. नितिन कुमार शर्मा, डॉ. जीके शर्मा, डॉ. एमपी तिवारी, पराग बोस, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, समीर रिजवी, सचिन मदान व मनीष सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मेधावियों ने डॉक्टर, आईएएस, वैज्ञानिक, इंजीनियर व चार्टर अकाउंटेंट बनकर देशसेवा की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed