{"_id":"5932e1334f1c1b933b8b4598","slug":"149650668611-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की ठोकर से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की ठोकर से चाचा-भतीजे की मौत
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की ठोकर से चाचा-भतीजे की मौत
-शुक्रवार देर रात बारात से घर लौट रहे थे दोनों
बलरामपुर (ब्यूरो)। बारात से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को नेशनल हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में भतीजे की मौके पर तथा चाचा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देहात थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ग्राम खुटेहना निवासी गुड्डू (25) अपने भतीजे प्रदीप (22) के साथ शुक्रवार शाम को इकौना बाजार जनपद श्रावस्ती बारात गए थे। देर रात दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बलरामपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर चकवा गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे की बाइक को रौंद दिया। वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल गुड्डू को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डू की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक प्रदीप के भाई गयाराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।